Faridabad Mayor Initiates Cleanliness Campaign and Proposes Dairy Zones स्मार्ट सिटी से पशु डेयरियों को बाहर किया जाएगा, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Mayor Initiates Cleanliness Campaign and Proposes Dairy Zones

स्मार्ट सिटी से पशु डेयरियों को बाहर किया जाएगा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार को निगम मुख्यालय में शहर

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 9 April 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
स्मार्ट सिटी से पशु डेयरियों को बाहर किया जाएगा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने मंगलवार को निगम मुख्यालय में शहर को स्वच्छ करने की मुहिम चलाने के लिए निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को शहर में चल रहीं पशु डेयरियों को बाहर करने के लिए अलग से डेयरी जोन बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों से शहर की स्वच्छता को लेकर जानकारी जुटाई। मेयर ने शहर में अवैध डेयरी की वजह से फैल रहे गोबर और सीवर जाम को लेकर भी अधिकारियों से पूछा। अधिकारियों ने बताया कि शहर में पांच हजार से ज्यादा अवैध डेयरियां चल रही हैं। इन डेयरियों के लिए फिलहाल कोई जगह नहीं है। इस पर मेयर ने अधिकारियों को डेयरी जोन का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का आदेश दिया। ताकि, अवैध डेयरियों को शहर से बाहर निकाला जा सके। बैठक में अवैध रूप से आ रहे औद्योगिक कचरे का भी मसला उठा। उन्होंने कहा कि इस मुददे पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संपर्क कर इस पर रोक लगवाएं। वहीं उन्होंने नालों की सफाई के लिए तेजी से काम करने के लिए भी कहा। वहीं सड़कों के किनारों पर पड़े मलबे को भी हटाने का आदेश दिया। 30 जून से पहले शहर के सभी नालों की सफाई करवाई जाए। उन्होंने पॉलीथीन को रोकने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों को जागरूक कर पॉलीथीन का प्रयोग रुकवाएं। अधिकारियों ने बताया कि सब्जी मंडियों से पॉलीथीन आ रहीं हैं। इस पर मेयर ने मंडी अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण रोकने के लिए दुकानों के आगे पटटी लगाने का आदेश दिया। उधर, उन्होंने गैर मौजूद रहने वाले सफाई कर्मचारियों की हाजिरी सुनिश्चित करने का आदेश दिया

--

घर-घर से कूड़ा उठाने में एक माह लगेगा:

घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए कंपनी से करार करने में एक माह का समय और लगेगा। कार्यकारी अभियंता पदम भूषण ने मेयर को बताया कि करीब 570 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह अनुबंध सात साल का होगा। एक-दो दिन में शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया जाएगा। इस दौरान प्रतापगढ़ कूड़ा प्लांट के मुददे पर भी चर्चा हुई।

--

10 अप्रैल को बजट पेश होगा:

नगर निगम सदन की बैठक 10 अप्रैल को होगी। यह निगम मुख्यालय में 11:00 बजे होगी। इसमें बजट पास किया जाएगा। गत वर्ष के मुकाबले बजट 355 करोड़ ज्यादा होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सभी मंत्री और विधायकों को सूचित कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।