Residents of Brahman Wada Struggle with Dirty Water Supply in Ballabgarh घरों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग हुए परेशान, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsResidents of Brahman Wada Struggle with Dirty Water Supply in Ballabgarh

घरों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग हुए परेशान

बल्लभगढ़ के ब्राह्मण वाडा मोहल्ले के लोग पिछले छह महीने से गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं। करीब 10-15 परिवार इस समस्या का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 11 April 2025 10:30 PM
share Share
Follow Us on
घरों में गंदे पानी की सप्लाई से लोग हुए परेशान

बल्लभगढ़। शहर के मुख्य बाजार स्थित ब्राह्मण वाडा मोहल्ले में गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या से मोहल्ले के लोग पिछले करीब छह माह से बेहद परेशान है। करीब 10-15 परिवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अब इस समस्या को बल्लभगढ़ के प्रशासनिक व्हाट्सएप गु्रप पर अधिकारियों के कॉनों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस संदर्भ में पूर्व मंत्री से लेकर तमाम निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होेने के कारण बेहद परेशानी हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब छह माह जब भी टंकी खोलते हैं, उसमें से आने वाला पानी में गंदगी और बदबू आती है। ऐसा लगता है कि पानी में सीवर का गंदा पानी मिला हुआ है। पूरे घर में बदबू ही बदबू हो जाती है। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि घर में खाना बनाना, कपड़े धोने व सफाई करना तथा रोजाना के जरूरी काम तक के लिए पानी खरीदकर लाना पड़ता है। महिलाओं का आरोप है कि पहले ही मंहगाई ने दम निकाला हुआ है, बावजूद इसके पानी खरीदकर पीना बेहद कठिन हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं पानी की लाइन लीकेंज है और उसमें सीवर आदि का गंदा पानी मिलकर सप्लाई हो रहा है।

लोगों की शिकायत

मनोज सिंगला, निवासी ब्राह्मण वाड़ा, दुकानदार : सुबह उठते ही पानी भरने के लिए टंकी खोली जाती है, लेकिन काफी दिनों से सप्लाई का पानी बेहद गंदा आ रहा है। जिस कारण बेहद परेशानी हो रही है। उन्होंने निगम प्रशासन से गुजारिश की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

राजेश कुमार , निवासी ब्राह्मण वाड़ा,: गंदे पानी की सप्लाई के चलते सुबह से लेकर शाम तक सभी काम के लिए पानी खरीदकर मंगाना पड़ रहा है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब व्हाट्सएप गु्रप पर शिकायत की है।

सतीश कुमार, निवासी ब्राह्मण वाड़ा मोहल्ला: सुबह नहाते समय टंकी में ऑखे गड़ा कर देखना पड रहा है कि पानी साफ या फिर गंदा। कई महीनों से बेहद परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों को समय रहते ध्यान देना चाहिए।

विपिन कुमार, जूनियर इंजीनियर, नगर निगम : मेरे पास शिकायत गुरुवार को आई है। बावजूद इसके मंगलवार तक इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।