नेशनल हेराल्ड मामले में प्रदर्शन किया
गाजियाबाद में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने इसे बड़ा धोखा बताया...

गाजियाबाद। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर शहीद मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। संगठन के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाला देश की जनता के साथ किया गया एक बड़ा धोखा है। इसको लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना होगा। भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहेंगे। युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने कहा कि इस घोटाले से जुड़े दोषियों को सजा दिलाने के लिए कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे। मौके पर पूर्व पार्षद प्रदीप चौहान, अनुज कश्यप, आशुतोष शर्मा, राम त्यागी और आशीष चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।