पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान रहे लोग
मोदीनगर और मुरादनगर में आंधी तूफान के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पानी की कमी से ड्यूटी जाने वालों और...

मोदीनगर, संवाददाता। आंधी तूफान से बिजली आपूर्ति ठप होने से मोदीनगर व मुरादनगर में पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण मोदीनगर में लोगो को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। सुबह के समय पेयजल आपूर्ति न होने से ड्यूटी जाने वाले लोगों व छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ा। मोदीनगर में पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। पीने के पानी की भी दिक्कत हुई। हालांकि, गुरुवार दोपहर बारह बजे के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु होने से लोगों ने राहत की सास ली। अधिशासी अधिकारी नरेन्द्र मोहन मिश्र ने बताया कि बिजली नहीं होने की वजह से जनरेटर लगाकर पेयजल आपूर्ति की गई।
वहीं, मुरादनगर में भी बिजली ना आने से नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति दोपहर बारह बजे के बाद की गई। अधिशासी अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के लिए कई पंपों पर जनरेटर लगाए गए हैं। इसके अलावा कस्बा निवाड़ी,फरीदनगर व पतला में भी पेयजल आपूर्ति ठप रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।