सूखे और गीले कूड़े के बदले निशुल्क पौधे बांट रहे
गाजियाबाद के गोविन्दपुरम निवासी सुशील कुमार त्यागी ने सूखे और गीले कूड़े के बदले निशुल्क पौधे बांटने का अनोखा कार्य शुरू किया है। 2022 से अब तक उन्होंने 50,225 पौधे वितरित किए हैं और 35,621 लोगों से...

गाजियाबाद। गोविन्दपुरम निवासी सुशील कुमार त्यागी ने पर्यावरण में सुधार के लिए सूखे और गीले कूड़े के बदले निशुल्क बांट रहे हैं। वह तीन साल में 50 हजार से अधिक पौधे निशुल्क दे चुके हैं। मूलरूप से बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र निवासी सुशील कुमार त्यागी परिवार के साथ गोविन्दपुरम में रहते हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वर्ष 2021 में कंपनी से सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद पर्यावरण संरकक्षण और कूड़े के निस्तारण पर काम करने की योजना बनाई। उन्होंने सबसे पहले मधुबन बापूधाम में मटियाला रोड पर पांच बीघा जमीन किराये पर ली। उस पर 20 नवंबर वर्ष 2022 को नर्सरी खोली। इसके बाद निर्णय लिया कि नर्सरी में सूखा और गीला कूड़ा लाने वाले लोगों को निशुल्क पौधे दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नर्सरी में 17 लोग काम कर रहे हैं। सभी को हर माह वेतन दिया जा रहा है। नर्सरी में आने वाले गीले कूड़े से खाद तैयार की जाती है। सूखे कूड़े को रिसाइकिल के लिए भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2022 से अब तक 35,621 लोगों से 25,30,69.781 किलोग्राम कूड़ा लिया जा चुका है और इसके बदले 50,225 पौधे निशुल्क दिए गए हैं। गीले कूड़े से तैयार 211 किलोग्राम खाद भी लोगों को दी है।
उन्होंने बताया कि नर्सरी में 70 तरह के पौधे उपलब्ध हैं। जितना अधिक कूड़ा होगा, उसे उतना ही अच्छा पौधे दिया जाएगा। नर्सरी में कम से कम दो किलो कूड़ा लाना होगा। इसके बाद ही पौधे मिल सकते हैं। दस लोग चंदा एकत्रित कर नर्सरी चला रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।