युवक की खुदकुशी मामले में केस दर्ज
मोदीनगर के अतरौली गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अंकित था, जिसकी शादी प्रियंका से हुई थी। प्रियंका पर आरोप है कि उसने अंकित को प्रताड़ित किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।...

मोदीनगर। अतरौली गांव में युवक की आत्महत्या के मामले में बुधवार को केस दर्ज किया गया है। इसमें भाभी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। गांव अतरौली निवासी संतोष देवी ने बताया कि बेटे अमित की शादी गांव पचगांव थाना निवाड़ी निवासी प्रियंका से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रियंका किसी न किसी बात पर विवाद करती थी। वह देवर अंकित के साथ अक्सर गाली-गलौज करती थी। मार्च में मामूली बात पर प्रियंका और अंकित में विवाद हुआ था। प्रियंका ने अंकित ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। इससे परेशान अंकित ने जहरीला पदार्थ जान दे दी थी। संतोष देवी ने प्रियंका और उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।