Illegal Borewell Sealed in Sohna by CM Flying Squad Factory Fined 25 000 for Plastic Use हंस एन्क्लेव कॉलोनी में अवैध बोरवेल को सील किया, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsIllegal Borewell Sealed in Sohna by CM Flying Squad Factory Fined 25 000 for Plastic Use

हंस एन्क्लेव कॉलोनी में अवैध बोरवेल को सील किया

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने हंस एन्क्लेव कॉलोनी में अवैध बोरवेल को सील किया। फैक्ट्री मालिक पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने के आरोप में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने पानी के नमूने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSat, 24 May 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
हंस एन्क्लेव कॉलोनी में अवैध बोरवेल को सील किया

सोहना, संवाददाता। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने हंस एन्क्लेव कॉलोनी में अवैध बोरवेल को सील किया। नगर परिषद की तरफ से फैक्ट्री मालिक पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की पॉलीथिन का उपयोग करने के आरोप में 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शहर के वार्ड 8 की हंस इंक्लेव कॉलोनी में अवैध बोरवेल से प्राप्त पानी से बनी थैलियां व बोतलों में पानी भरकर बेचने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। उड़नदस्ता टीम में बिजली निगम और नगर परिषद के अधिकारी भी शामिल थे। बिजली निगम के अधिकारी ने पानी फैक्ट्री में चल रहा अवैध बोरवेल का बिजली कनेक्शन और उसका लोड की जांच की।

वहीं नगर परिषद के अधिकारी ने मौके पर ही फैक्ट्री संचालक को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सीएम उड़नदस्ता की टीम ने पानी के नमूने अलग-अलग तरीके से लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया। फैक्ट्री को शहर का निवासी नवीन चला रहा था। इसी फैक्ट्री पर दो साल पहले के करीब सीएम उड़नदस्ता टीम ने छापामारी की थी। तब भी फैक्ट्री संचालक पर जुर्माना लगाया गया था और अवैध बोरवैल को सील किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।