Triumph of Operation Sindoor Grand Tiranga Yatra in Farukh Nagar फर्रुखनगर में तिरंगा यात्रा निकाली, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTriumph of Operation Sindoor Grand Tiranga Yatra in Farukh Nagar

फर्रुखनगर में तिरंगा यात्रा निकाली

गुरुग्राम के फर्रुखनगर में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के साहस को सम्मान देने के लिए एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने यात्रा का नेतृत्व किया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSat, 24 May 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
फर्रुखनगर में तिरंगा यात्रा निकाली

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से शनिवार को फर्रुखनगर कस्बे में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया। अनाज मंडी से शुरू होकर ऐतिहासिक शीशमहल तक निकाली गई। इसमें बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न केवल हमारी सेना की रणनीतिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में हमारे संकल्प को भी दर्शाता है।

गर्व है कि हमारे वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अद्वितीय साहस का प्रदर्शन किया है। भारत की सेनाओं ने जिस सटीकता से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और दुश्मन की हमले की कोशिशों को हवा में ही समाप्त कर दिया, वह हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र की मजबूती व भारत के वैश्विक महाशक्ति बनने का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भारत ने अब स्पष्ट संदेश दे दिया है कि किसी भी आतंकी हरकत का जवाब अब केवल बातों से नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई से दिया जाएगा। यदि कोई भी शक्ति भारत के विरुद्ध दुस्साहस करती है, तो उसे कई गुना प्रतिघात झेलना पड़ेगा। राव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक भी है। एक ऐसा भारत जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है। हर मोर्चे पर विजयी होकर आगे बढ़ रहा है। भारतीय सेना की इस सक्षमता के लिए स्वयं प्रधानमंत्री ने जवानों के शौर्य एवं पराक्रम को सलाम किया है। यात्रा का समापन शीशमहल परिसर में राष्ट्रगान के साथ किया गया। यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।