दिल्ली-NCR में आज भी आंधी बारिश का यलो अलर्ट, इसके बाद कैसे रहेंगे अगले 6 दिन?
Delhi Mausam: मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Delhi Weather: मौसम विभाग ने अगले 18 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। कभी-कभी हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके बाद 23 अप्रैल तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 23 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इस दिन अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद 21, 22, 23 और 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की स्पीड 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 22 अप्रैल को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा लेकिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो 25 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 23 अप्रैल को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद हवा शांत रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी मौसम कमोबेश एक जैसा रहेगा। इस हफ्ते दिल्ली एनसीआर में लू नहीं चलेगी।