13-Year-Old Boy Commits Suicide After Failing 8th Grade Exam in Jabalpur मध्य प्रदेश : आठवीं की परीक्षा में फेल होने पर की आत्महत्या, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News13-Year-Old Boy Commits Suicide After Failing 8th Grade Exam in Jabalpur

मध्य प्रदेश : आठवीं की परीक्षा में फेल होने पर की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर में 13 वर्षीय एक लड़के ने आठवीं कक्षा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र के भोला नगर में हुई। लड़के का बड़ा भाई जब घर आया, तो...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 31 March 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
मध्य प्रदेश : आठवीं की परीक्षा में फेल होने पर की आत्महत्या

जबलपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आठवीं कक्षा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर 13 वर्षीय एक लड़के ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को माढ़ोताल थाना क्षेत्र के भोला नगर इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, दर्जी का बेटा घर में अकेला था और उसने दुपट्टे से लोहे की छड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की। स्नातक की पढ़ाई कर रहा उसका बड़ा भाई शाम को घर पहुंचा। जब लड़के ने दरवाजा नहीं खोला तो बड़ा भाई दीवार फांदकर घर में घुसा। उसने छोटे भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़का आठवीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो गया था। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।