झील में सिलेंडर फेंककर किया मूल्य वृद्धि का विरोध
जयपुर, एजेंसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अना सागर झील में गैस सिलेंडर फेंककर बढ़ी कीमतों का विरोध किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि इस विरोध में 6 सिलेंडर झील में फेंके गए,...

जयपुर, एजेंसी अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अना सागर झील में गैस सिलेंडर फेंककर बढ़ी कीमतों पर विरोध जताया।
गैस सिलेंडर के दामों में हाल ही में हुई वृद्धि के खिलाफ अजमेर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अना सागर झील में गैस के सिलेंडर फेंक सांकेतिक विरोध जताया।
अजमेर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप 6 सिलेंडर झील में फेंके। प्रदर्शन के बाद उन्हें झील से बाहर भी निकाल लिया गया।
मल्होत्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने झील के पास से लकड़ियां भी एकत्र की और यह संदेश देने की कोशिश की कि अब मध्यम वर्ग के लिए सिलेंडर का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।