Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi High Court Dismisses Defamation Case Against BJP MP by TMC MP Mahua Moitra
अपमानजनक पोस्ट हटाया, निशिकांत दुबे के खिलाफ मामला बंद
नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 12 May 2025 08:21 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई के खिलाफ दायर मानहानि याचिका का निपटारा कर दिया है। मोइत्रा ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से मानहानिकारक पोस्ट किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ को दुबे की ओर से पेश वकील ने बताया कि फेसबुक पर की गई विवादित टिप्पणी को हटा लिया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने केस को बंद करने का आदेश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।