ब्लू लाइन के छह स्टेशनों पर सुस्त रफ्तार से चली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो की रफ्तार धीमी हो गई। द्वारका से जनकपुरी पश्चिम के बीच सिग्नलिंग में समस्या आई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका से वैशाली/नोएडा) पर बुधवार सुबह एक बार फिर मेट्रो धीमी गति से चली। ब्लू लाइन पर द्वारका से जनकपुरी पश्चिम के बीच आई तकनीकी खराबी के कारण दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो को धीमी रफ्तार से चलाना पड़ा। उसका असर कॉरिडोर के बाकी हिस्से पर भी पड़ा। स्टेशनों पर मेट्रो के इंतजार का समय बढ़ा। हालांकि, मेट्रो का दावा है कि परिचालन नहीं थमा था, सिर्फ सुरक्षा कारणों से रफ्तार कम की गई थी। बुधवार सुबह करीब 9 बजे द्वारका से जनकपुरी पश्चिम के बीच अचानक से सिग्नलिंग में तकनीकी खराबी आ गई।
इस कारण कंट्रोल रूम से मेट्रो ट्रेन का संपर्क टूट रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो को धीमी रफ्तार से चलाया गया। जिससे दोनों स्टेशनों के बीच आवाजाही करने वाली ट्रेन को अतिरिक्त समय लग रहा था। उसका असर यह हुआ कि उसके आस-पास वाली ट्रेन पर भी असर पड़ा। उसका नतीजा यह हुआ कि द्वारका से जनकपुरी पश्चिम के बीच पड़ने वाले छह स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लग गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।