Delhi Suspends User Charge on Waste Collection Introduces Property Tax Settlement Plan कूड़ा इकट्ठा होने पर अब यूजर चार्ज नहीं देना होगा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Suspends User Charge on Waste Collection Introduces Property Tax Settlement Plan

कूड़ा इकट्ठा होने पर अब यूजर चार्ज नहीं देना होगा

दिल्ली में कूड़ा उठाने पर यूजर चार्ज व संपत्ति कर का वसूली स्थगित कर दिया गया है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने यह जानकारी दी। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर यूजर चार्ज लगाने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 May 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
कूड़ा इकट्ठा होने पर अब यूजर चार्ज नहीं देना होगा

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में कूड़ा उठाने पर संपत्ति कर के साथ उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) नहीं वसूला जाएगा। बीते महीने अप्रैल में लिए गए फैसले को मंगलवार को स्थगित करने की जानकारी महापौर राजा इकबाल सिंह ने दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ महापौर ने प्रेसवार्ता कर इस संबंध में सूचना दी। इस घोषणा से पहले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, महापौर के साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए व नागरिक संगठनों ने यूजर चार्ज वसूलने को लेकर चर्चा की। प्रेसवार्ता में महापौर ने संपत्ति कर को लेकर एक सेटलमेंट योजना लाने की बात भी कही। इस संबंध में वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की यूजर्स चार्ज आप ने बिना चर्चा लगाया।

यही इसके विरोध की सबसे बड़ी वजह है। दिल्लीवालों खासकर निम्न आय वर्ग कॉलोनियों के नागरिक संपत्ति कर बकाया भुगतान की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सचदेवा ने कहा कि लोग संपत्ति कर देना चाहते पर इस पर लगे जुर्माना आदि ने मिलकर इसे अदा करना सामान्य नागरिकों के लिए असंभव कर दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए महापौर संपत्ति कर को लेकर नई माफी योजना (एमनेस्टी स्कीम) लेकर आ रहे हैं। इसके तहत संपत्ति मालिकों को सिर्फ पिछले पांच वर्षों का संपत्ति कर (हाउस टैक्स) चुकाना होगा। बाकी सभी बकाया और पेनल्टी माफ कर दी जाएंगी। इस योजना का पूरा विवरण भी बुधवार को सदन की बैठक में यूजर चार्ज समाप्त करने वाले विधेयक के साथ सार्वजनिक किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।