Five Naxalites killed in Maharashtra 39 s Gadchiroli महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पांच नक्सली ढेर, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsFive Naxalites killed in Maharashtra 39 s Gadchiroli

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पांच नक्सली ढेर

- नक्सल सप्ताह मनाने के लिए जुटे थे 60-70 नक्सली - हेतलकासा इलाके में चलाया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 30 March 2021 05:50 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पांच नक्सली ढेर

- नक्सल सप्ताह मनाने के लिए जुटे थे 60-70 नक्सली

- हेतलकासा इलाके में चलाया गया नक्सल विरोधी अभियान

नागपुर। एजेंसी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार सुबह पुलिस ने पांच नक्सली मार गिराए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली के खोबरामेंडा जंगली इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान पांच नक्सली मारे गए हैं। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि शनिवार को जिला पुलिस ने एक राइफल और तीन प्रेशर कुकर बम जब्त किए थे, जिनका इस्तेमाल नक्सली कथित रूप से सुरक्षा बलों पर हमला करने की योजना के लिए कर रहे थे। गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नक्सली नक्सल सप्ताह मनाने के लिए यहां जुटने वाले हैं। इसके मद्देजनर उसके सी-60 कमांडो ने हेतलकासा जंगली इलाके में शनिवार को नक्सल-विरोधी अभियान चलाया था। पुलिस ने कहा कि 60 से 70 नक्सलियों ने सी-60 कमांडों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली। इस दौरान नक्सली अपना सामान छोड़कर भाग गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।