Himachal CM Urges PM Modi to Raise Customs Duty on Turkish Apples to 100 तुर्किये से आयातित सेब पर सौ प्रतिशत आयात शुल्क लगे: सुक्खू, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHimachal CM Urges PM Modi to Raise Customs Duty on Turkish Apples to 100

तुर्किये से आयातित सेब पर सौ प्रतिशत आयात शुल्क लगे: सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुर्किये से आने वाले सेब पर सीमा शुल्क 50 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का आग्रह किया है। सुक्खू ने कहा कि सेब हिमाचल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
तुर्किये से आयातित सेब पर सौ प्रतिशत आयात शुल्क लगे: सुक्खू

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तुर्किये से आने वाले सेब पर सीमा शुल्क 50 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का ‘सेब का कटोरा कहा जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि आयातित सेबों पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। आधिकारिक बयान के अनुसार सुक्खू ने प्रधानमंत्री को लिखा कि सेब हिमाचल प्रदेश की प्रमुख नकदी फसल है, जिससे सालाना करीब 4,500 करोड़ रुपये की आय होती है। सेब की फसल के कारण 2.50 लाख से अधिक परिवारों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है।

सुक्खू ने कहा कि 2020 से तुर्किये से आयात हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है। हाल के वर्षों में तुर्किये के सेब भारतीय बाजारों में भर रहे हैं, जिसने भारतीय सेब उत्पादकों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।