IndiGo Launches Direct Flights to Manchester and Amsterdam from July इंडिगो मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए शुरू करेगी उड़ान सेवा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndiGo Launches Direct Flights to Manchester and Amsterdam from July

इंडिगो मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए शुरू करेगी उड़ान सेवा

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता इंडिगो जुलाई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए सीधी उड़ान

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
इंडिगो मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए शुरू करेगी उड़ान सेवा

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता इंडिगो जुलाई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगी। कंपनी द्वारा लीज पर लिए गए बोइंग 787-9 विमानों के साथ उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह अपनी उड़ान सेवा का विस्तार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान सेवा का विस्तार हो, इसी उद्देश्य के साथ एक जुलाई से मुंबई-मैनचेस्टर (ब्रिटेन) और दो जुलाई से मुंबई-एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) के लिए उड़ान सेवा शुरू होगी। दोनों मार्गों पर सप्ताह में तीन बार उड़ान सेवा संचालित की जाएगी। मैनचेस्टर की उड़ान से भारत और उत्तरी ब्रिटेन के बीच सीधा संपर्क की सुविधा मिलेगी।

एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि लंबी दूरी की उड़ान इंडिगो की वैश्विक विस्तार यात्रा में महत्वपूर्ण क्षण है।हम मुंबई को मैनचेस्टर से जोड़ने वाली अपनी पहली लंबी दूरी की सेवा शुरू करने जा रहे है, जिसको लेकर उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।