Empowering Women Awareness Program on Government Schemes in Shankarpur महिला संवाद में दी गयी योजनाओं की जानकारी, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsEmpowering Women Awareness Program on Government Schemes in Shankarpur

महिला संवाद में दी गयी योजनाओं की जानकारी

शंकरपुर में बेहरारी पंचायत के शिक्षा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता के तहत फिल्में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराThu, 22 May 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में दी गयी योजनाओं की जानकारी

शंकरपुर,संवाद सूत्र। प्रखंड के बेहरारी पंचायत अंतर्गत शिक्षा जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। क्षेत्रीय समन्वयक सौरभ कुमार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में स्महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की चल रही सभी प्रकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही नीति निर्धारण में महिलाओं की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को स्थान दिया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित महत्वाकांक्षी योजनाएं महिलाओं के लिए आरक्षण, नशामुक्ति अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,सतत् जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जैसे विभिन्न योजना के लाभ के बारे में बताया गया। गांव में महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संगठित होकर बिहार को बदल रही है।

संवाद में उपस्थित महिलाओं को जागरूकता वाहन के माध्यम से योजनाओं से संबंधित फिल्में दिखाई गई एवं लीफलेट के माध्यम से महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर सी.सी दिलीप कुमार चौधरी, बीके ,जयप्रकाश कुमार, नीतू कुमारी और ममता कुमारी आशा कुमारी, नीलम कुमारी , मनोज मंडल माैजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।