Congress Commemorates 34th Death Anniversary of Former PM Rajiv Gandhi पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsCongress Commemorates 34th Death Anniversary of Former PM Rajiv Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

Ghazipur News - गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने फूल्लनपुर गांव में चौपाल लगाकर उनके योगदान पर चर्चा की और दलित बस्ती में बच्चों को कॉपी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 22 May 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी पुण्यतिथि

गाजीपुर,संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि मनायी गई। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने फूल्लनपुर गांव में स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास की प्रतिमा के समक्ष चौपाल लगाकर आधुनिक भारत में उनके योगदान पर चर्चा की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने दलित बस्ती में बच्चों को कॉपी और पेन भी वितरित किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री बने थे।

कठिन परिस्थितियों में सत्ता संभालने के बावजूद उन्होंने संतुलन, मर्यादा एवं संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में पार्टी प्रचार के दौरान 21 मई 1991 को कर दी गयी थी। आतंकी संगठन लिट्टे की एक आत्मघाती महिला ने राजीव गांधी की हत्या की थी। 46 वर्ष की उम्र में उनकी हत्या कर दी गयी थी। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक और भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्व. राजीव गांधी को नमन है। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना एवं विद्याधर पांडे चंद्रिका सिंह राजीव सिंह मंसूर जैदी सतीश उपाध्याय हामिद अली राम नगीना पांडे आशुतोष गुप्ता, सुमन चौबे उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।