पृथ्वी के वायुमंडल में पहुंचा इसरो का पीओईएम-4
- अंतरिक्ष में कचरे की वृद्धि रोकने में मदद मिलेगी बेंगलुरु, एजेंसी। भारतीय अंतरिक्ष

- अंतरिक्ष में कचरे की वृद्धि रोकने में मदद मिलेगी बेंगलुरु, एजेंसी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी ऑर्बिटल प्लेटफॉर्म एक्सपेरीमेंट मॉड्यूल (पीओईएम-4) के चौथा संस्करण ने पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश कर लिया है। इसरो ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट में ये जानकारी दी।
इसरो के अनुसार 4 अप्रैल को ये उपग्रह प्रक्षेपण यान सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर हिंद महासागर में टकराया। संगठन का कहना है कि पीओईएम-4 के सुरक्षित तरीके से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने से अंतरिक्ष में मलबे की वृद्धि रोकने के दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। मालूम हो 30 दिसंबर 2024 को इसरो के पीएसएलवी-सी 60 ने ट्विन स्पेडेक्स उपग्रह को लॉन्च किया था। यान ने उपग्रह को 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचाने के बाद वापस अपनी कक्षा में आ गया। इसरो ने बताया कि पीओईएम-4 ने कुल 24 पेलोड के संचालन में भी अहम भूमिका निभाई थी।
...........
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।