चलते-चलते : कैप्शन
क्राइमिया में कॉस्मोनॉटिक्स डे से पहले एक विशालकाय फूला हुआ पुतला लगाया गया है। यह आयोजन 12 अप्रैल, 1961 को यूरी गगारिन द्वारा पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की वर्षगांठ मनाने के लिए किया गया है। यह दिन हर...

क्राइमिया में कॉस्मोनॉटिक्स डे से पहले एक विशालकाय फूला हुआ पुतला लगाया गया है। यह आयोजन 12 अप्रैल, 1961 को हुई पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की वर्षगांठ को मनाने के लिए किया गया है। जब यूरी गगारिन ने अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया था। कॉस्मोनॉटिक्स डे हर साल 12 अप्रैल को मनाया जाता है, जो मानव द्वारा पहली बार अंतरिक्ष में जाने की घटना की याद में मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर रूस और पूर्व सोवियत संघ के देशों में बड़े गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यूरी गगारिन एक सोवियत अंतरिक्ष यात्री थे, जो पहले इंसान बने जिन्होंने पृथ्वी के बाहर अंतरिक्ष में यात्रा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।