NASA Collaborates with India for Axiom-4 Mission Launching Astronaut Shubhanshu Shukla भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु अगले महीने आईएसएस जाएंगे: जितेंद्र सिंह, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNASA Collaborates with India for Axiom-4 Mission Launching Astronaut Shubhanshu Shukla

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु अगले महीने आईएसएस जाएंगे: जितेंद्र सिंह

भारत मई में नासा के सहयोग से एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को भेजने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्ला इस मिशन में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 18 April 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु अगले महीने आईएसएस जाएंगे: जितेंद्र सिंह

- नासा के सहयोग से एक्सिओम-4 मिशन उड़ान भरने को तैयार - फॉल्कन-9 रॉकेट से किया जाएगा लॉन्च

नई दिल्ली, एजेंसी।

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक और निर्णायक अध्याय लिखने जा रहा है। नासा के सहयोग से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मई में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर रवाना होंगे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत आईएसएस के लिए तैयार हैं। उनके मुताबिक, ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के एक नए युग में साहसपूर्वक कदम रख रहा है।सिंह ने कहा, आईएसएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की सोवियत सोयुज यान पर 1984 में उड़ान के बाद चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री से जुड़ा है। इस मिशन को फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में शुक्ला समेत कुल चार अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर जाएंगे।

भारत अंतरिक्ष में छलांग के लिए तैयार

डॉ. सिंह ने आगामी मानव अंतरिक्ष उड़ान और महत्वपूर्ण इसरो मिशनों की श्रृंखला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने अगले मील के पत्थर के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग और गगनयान जैसी परियोजनाओं की रणनीतिक गति अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अग्रणी देश बनने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसरो के आगामी अंतरिक्ष मिशनों पर नजर :

- जून में जीएसएलवी-मार्क 2 रॉकेट के जरिए नासा के साथ संयुक्त रूप से विकसित निसार उपग्रह को प्रक्षेपित करने की योजना

- जुलाई में एलवीएम-3 रॉकेट की मदद से अमेरिका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल इंक के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने की तैयारी

- ईओएस-09 उपग्रह को ले जाने वाले पीएसएलवी-सी61 मिशन को भी लॉन्च करने की योजना

- टेस्ट व्हीकल-डी2 (टीवी-डी2) मिशन लॉन्च करने की भी तैयारी। इसे गगनयान क्रू एस्केप सिस्टम का प्रदर्शन करने के लिए डिजाइन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।