Pastor Arrested in Tamil Nadu for Sexual Assault on Minors नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न में तमिलनाडु का पादरी केरल से गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPastor Arrested in Tamil Nadu for Sexual Assault on Minors

नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न में तमिलनाडु का पादरी केरल से गिरफ्तार

तमिलनाडु में एक पादरी को पिछले वर्ष दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में केरल से गिरफ्तार किया गया है। पादरी जॉन जेबराज को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। घटना तब सामने आई जब...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 April 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न में तमिलनाडु का पादरी केरल से गिरफ्तार

कोयंबटूर, एजेंसी। तमिलनाडु में पिछले वर्ष दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 37 वर्षीय एक पादरी को केरल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यहां 'किंग्स जेनरेशन चर्च' के पादरी जॉन जेबराज को केंद्रीय गांधीपुरम महिला पुलिस थाने की विशेष टीम ने केरल के इडुक्की जिले से हिरासत में लिया और उसे कोयंबटूर लाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उसे पॉक्सो अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह केरल में था। पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष अपने आवास पर आयोजित एक समारोह में उसने दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि हालांकि यह घटना तब प्रकाश में नहीं आई थी लेकिन पीड़िताओं के परिवार के एक सदस्य को हाल में इसकी जानकारी मिली जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।