लापता सर्वेक्षक पांच दिन बाद मृत मिला
गांधीधाम (गुजरात) में एक निजी कंपनी के सर्वेक्षक अर्णब पाल, जो पांच दिन से लापता थे, कच्छ के रण में मृत पाए गए। वे सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए सर्वेक्षण कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि रास्ता भटकने के...

गांधीधाम (गुजरात), एजेंसी पांच दिन से लापता एक निजी कंपनी के सर्वेक्षक कच्छ के रण में मृत पाए गए।
पुलिस के अनुसार मृतक 55 वर्षीय अर्णब पाल एक निजी कंपनी में सर्वेक्षक थे और पांच दिन पहले कच्छ के रण में काम करते हुए लापता हो गए थे। वह अपनी कंपनी के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए सर्वेक्षण कर रहे थे। तभी से उनकी तलाश जारी थी। उनका शव कच्छ जिले के रापर तालुका क्षेत्र से बरामद किया गया।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पाल द्वारा रास्ता भटकने की बात सामने आ रही है। उन्हें अंतिम बार 6 अप्रैल को देखा गया था। माना जा रहा है कि रास्ता भटकने से गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन से उनकी मौत हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।