T20 Mumbai League Auction Eyes on Rising Stars Mahatre Raghuwanshi and Kotiyan खेल : क्रिकेट - नीलामी में म्हात्रे, रघुवंशी और कोटियान पर रहेंगी निगाहें, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsT20 Mumbai League Auction Eyes on Rising Stars Mahatre Raghuwanshi and Kotiyan

खेल : क्रिकेट - नीलामी में म्हात्रे, रघुवंशी और कोटियान पर रहेंगी निगाहें

नीलामी में म्हात्रे, रघुवंशी और कोटियान पर रहेंगी निगाहें टी-20 मुंबई मुंबई, एजेंसी। टी-20

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 May 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - नीलामी में म्हात्रे, रघुवंशी और कोटियान पर रहेंगी निगाहें

नीलामी में म्हात्रे, रघुवंशी और कोटियान पर रहेंगी निगाहें टी-20 मुंबई मुंबई, एजेंसी। टी-20 मुंबई लीग की नीलामी में बुधवार को 280 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इसमें उभरते सितारे आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी और तनुश कोटियान आकर्षण का केंद्र होंगे। आठ टीमों की लीग : आठ टीमों वाली लीग का तीसरा सत्र 26 मई से 8 जून तक वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल के वर्तमान सत्र में शानदार प्रदर्शन करके क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले 17 वर्षीय म्हात्रे के अलावा रघुवंशी, कोटियान और मुशीर खान पर भी बड़ी बोली लगने की संभावना है। इस पूल में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सिद्धेश लाड और शम्स मुलानी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

आइकन चुने गए : टीमों ने पहले ही आइकन खिलाड़ियों को चुन लिया है। इनमें सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), अजिंक्य रहाणे (बांद्रा ब्लास्टर्स), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), पृथ्वी साव (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (एआरसीएस अंधेरी), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स) और तुषार देशपांडे (मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स) शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।