Union Minister Ramdas Athawale Opposes Demanding Removal of Aurangzeb s Tomb in Maharashtra औरंगजेब की कब्र हटाने से कोई फायदा नहीं होगा : आठवले, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUnion Minister Ramdas Athawale Opposes Demanding Removal of Aurangzeb s Tomb in Maharashtra

औरंगजेब की कब्र हटाने से कोई फायदा नहीं होगा : आठवले

मुंबई, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 March 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
औरंगजेब की कब्र हटाने से कोई फायदा नहीं होगा : आठवले

मुंबई, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे कदम से किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी।

पत्रकारों से शनिवार रात बात करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता ने यह भी कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। कुछ संगठनों ने छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। इसे लेकर आठवले ने कहा कि यह सच है कि औरंगजेब क्रूर था और उसने छत्रपति संभाजी महाराज (शिवाजी महाराज के बेटे) को मार डाला। लेकिन, वह मराठा साम्राज्य जीतने में विफल रहा और अंततः महाराष्ट्र में उसकी मृत्यु हो गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि औरंगजेब की कब्र कई वर्षों से मौजूद है और इस मुद्दे को फिर से खोलने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह कब्र उसके बुरे कर्मों की याद दिलाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।