बिना तड़के के तो हम भारतीय खाने की बात ही शुरू नहीं कर सकते। जब तक रसोई से हींग, जीरे और करी पत्ते के चटकने की आवाज और खुशबू ना आए; तब तक भला क्या खाना बना। ये तड़का सिर्फ खाने में खुशबू और स्वाद ही एड नहीं करता बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों इस बात से सहमत हैं कि अगर कुछ खास चीजों का तड़का लगाया जाए, तो ये पाचन और ओवरऑल सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे लगाएं सेहत और स्वाद का तड़का।
दाल और सब्जी में चुटकीभर हींग का तड़का लगाया जाए तो खाने की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं। इसके अलावा हींग एक पावरफुल एंटी ब्लोटिंग और एंटी गैस इंग्रीडिएंट भी है। खाने में चुटकी भर हींग का तड़का लगाने से पेट में गर्मी, एसिडिटी, अपच, भारीपन और ब्लोटिंग की समस्या दूर हो सकती है। देसी घी के साथ हींग का तड़का स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।
रोजाना के खाने में ज्यादातर जीरे का तड़का लगाया जाता है। ये सिर्फ खाने में एक फ्रेश अरोमा ही एड नहीं करता बल्कि उसे पचाने में और आसान बनाता है। दरअसल जीरे में 'थाइमॉल' नामक एक कंपाउंड मौजूद होता है, जो डाइजेशन को बूस्ट करता है और गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से बचाव करता है। सरसों के तेल के साथ इसका तड़का बेस्ट होता है।
किसी भी दाल या सब्जी को खुशबूदार और टेस्टी बनाना है तो उसमें लहसुन का तड़का एड कर दीजिए। स्वाद के अलावा सेहत के लिए भी यह बड़ा फायदेमंद है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने और इम्यूनिटी को नेचुरली बूस्ट करने में मदद करते हैं।
राई यानी सरसों के दाने भी खाने में नेक्स्ट लेवल का स्वाद ले आते हैं। साउथ इंडियन डिशेज में तो ज्यादातर राई का तड़का ही लगाया जाता है। ये खाने में एक सौंधी खुशबू और चटपटा सा स्वाद एड करता है। सेहत की बात करें तो यह पाचन में सुधार लाने और इन्फेक्शन से लड़ने में काफी फायदेमंद होता है।
सब्जी, दाल या रायते में सौंधी-सौंधी खुशबू और अनोखा स्वाद एड करना है, तो थोड़ा सा करी पत्ता तेल में चटका कर डाल लें। ये छोटे से पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होते हैं। लीवर को हेल्दी रखना हो, स्किन को डिटॉक्स करना हो या हेयरफॉल कम करना हो; ये पत्ते रामबाण हैं।
खाने में थोड़ा स्पाइस और स्मोकी फ्लेवर एड करना है तो जरा सी सूखी लाल मिर्च का तड़का लगा लें। स्वाद के साथ साथ ये आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखेगी। सूखी लाल मिर्च मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी फायदेमंद होती है।