Top 7 Fastest Centuries in IPL History Priyansh Arya Achieves this Feat After Smashing 39 Ball Ton During PBKS vs CS IPL में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप-7 प्लेयर, प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में रच डाला नया इतिहास
Hindi NewsगैलरीखेलIPL में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप-7 प्लेयर, प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में रच डाला नया इतिहास

IPL में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप-7 प्लेयर, प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में रच डाला नया इतिहास

  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले टॉप-7 प्लेयर की लिस्ट में सिर्फ दो भारतीय हैं। प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच में कमाल किया।

Md.Akram Tue, 8 April 2025 09:26 PM
1/7

प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने मंगलवार को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 7 चौकों और 9 छक्कों के दम पर 103 रनों की पारी खेली। 24 वर्षीय प्रियांश ने महज 39 गेंदों में शतक कंप्लीट कर लिया और नया इतिहास रच डाला। वह आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले अनकैप्ड प्लेयर (जिसने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया) बन गए हैं। वह आईपीएल में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने विल जैक्स और एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़ा।

2/7

क्रिस गेल

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था। वह तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा थे।

3/7

यूसुफ पठान

फेहरिस्त में पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध 37 गेंदों में सेंचुरी जमाई थी। यूसुफ उस वक्त राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में थे।

4/7

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने साल 2013 में आरसीबी के सामने 38 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया था। मिलर तब किंग्स इलेवन पंजाब में थे। वह फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल रहे हैं।

5/7

ट्रैविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड भी 39 गेंदों में सेंचुरी लगा चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यह कमाल किया था।

6/7

विल जैक्स

इंगलैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स छठे पायदान पर खिसक गए हैं। जैक्स ने 2024 में आरसीबी की ओर से गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 41 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।

7/7

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट सातवें नंबर पर हैं। गिलक्रिस्ट ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के सामने 42 गेंदों में शतक जड़ा था। गिलक्रिस्ट उस वक्त डेक्कन चार्जर्स में थे।