one child died, many others got injured due to gas cylinder explosion in Jodhpur जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से 1 बच्चे की मौत, 12 अन्य झुलसे- 2 की हालत गंभीर, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़one child died, many others got injured due to gas cylinder explosion in Jodhpur

जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से 1 बच्चे की मौत, 12 अन्य झुलसे- 2 की हालत गंभीर

  • हादसे में छह माह के एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 12 अन्य लोग झुलस गए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुरMon, 7 April 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से 1 बच्चे की मौत, 12 अन्य झुलसे- 2 की हालत गंभीर

राजस्थान के जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में छह माह के एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 12 अन्य लोग झुलस गए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा भीतरी शहर के गुलाब सागर इलाके के पास मियां की मस्जिद के पास हुआ है। गैस सिलेंडर फटने से घर-दुकान में भीषण आग लग गई।

आग लगने की वजह सिलेंडर का लीक होना बताया जा रहा है। जिस घर में आग लगी है, वहां के लोग फर्नीचर का काम करते हैं। ऐसे में सिलेंडर की आग ने जोर पकड़ा और पूरे घर-दुकान में फैल गई। विस्फोट के चलते आग काबू के बाहर चली गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर चारो तरफ हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि घर और दुकान दोनों बुरी तरह धूं-धूंकर जलने लगे।

ये भी पढ़ें:आज राजस्थान के 20 जिलों में लू की चेतावनी जारी, 10-11 अप्रैल को बारिश के आसार
ये भी पढ़ें:राजस्थान पीटीईटी 2025 के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है आज, फौरन करें अप्लाई

आनन-फानन में दमकल टीम को बुलाया गया और आग पर किसी तरह काबू पाया गया। मगर तब तक दुकान और घर का सामना जलकर राख हो चुका था। आग में झुलसे लोगों को इलाज के लिए एमजीएच बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। जानकारी सामने आ रही है कि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके चलते उन्हें उम्मेद अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

आग लगने की घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जोधपुर के गुलाब सागर क्षेत्र में गैस सिलेंडर से हुई आगजनी की घटना चिंताजनक है। मैंने जिला कलेक्टर से बात कर हालात की जानकारी ली है। मैं इस घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।