Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है या नहीं। इस पर फिलहाल सरकार खुद अलर्ट मोड में हैं और फैसले में कोई जल्दीबाजी नहीं चाह रही है।
गर्मी, छुट्टियां और ग्रामीण इलाकों की जरूरतों ने ईंधन सेक्टर को रफ्तार दी है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस तक, हर चीज की डिमांड बढ़ी है। भारत-पाकिस्तान में तनाव के कारण हवाई यात्राएं ही थोड़ी फिसड्डी रहीं।
Petrol-Diesel Price 15 May: पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत इंडियन करेंसी में औसतन 76.33 रुपये है। जबकि, भारत में सबसे सस्ता तेल बेचने वाले शहर पोर्ट ब्लेयर में 82.46 रुपये। यानी पाकिस्तान में पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर से भी सस्ता है।
दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर ही रहा। आज भी भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां, पेट्रोल का दाम 82.46 और डीजल का दाम 78.05 लीटर है।
महाराष्ट्र सरकार ने भी प्रदूषण फैलाने वाले व्हीकल पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने संकेत दिया है कि तकनीकी रूप से दोषपूर्ण और वायु प्रदूषण फैलाने वाले व्हीकल को अब पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा।
Petrol-Diesel Price 5 May: कच्चा तेल 60 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गया है। ऐसे में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की उम्मीदें परवान चढ़ने लगी हैं। कच्चे तेल के दाम गिरने से पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है।
Petrol Diesel: आज ब्रेंट क्रूड का जुलाई 2025 का वायदा भाव 0.61 पर्सेंट गिरकर 60.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अगर ग्लोबल लेवल पर कीमतें यही स्तर बनाए रखती हैं, तो जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की उम्मीद है।
सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों को कम करने के साथ इस पर डिपेंडेंसी को भी कम करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसका एक बड़ा उदाहरण इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 फ्यूल है।
अलका लाम्बा ने कहा, ‘भाजपा सरकार ने महंगाई से मुंह मोड़ लिया है। इनका एकमात्र लक्ष्य है कि कैसे सरकारी और निजी कंपनियों की जेब भरी जाए। देश का आम आदमी इस महंगाई का खामियाजा भुगत रहा है।’
Petrol-Diesel Prices: भारत का कच्चे तेल का औसत आयात मूल्य पहली बार अगस्त 2021 के बाद 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। अगर ग्लोबल लेवल पर कीमतें यही स्तर बनाए रखती हैं, तो जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की उम्मीद है।