Residents Protest Against Garbage Transfer Station in Tajganj Women Begin Indefinite Sit-In यहां से कचरा ट्रांसफर स्टेशन हटने पर ही खत्म करेंगे धरना, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsResidents Protest Against Garbage Transfer Station in Tajganj Women Begin Indefinite Sit-In

यहां से कचरा ट्रांसफर स्टेशन हटने पर ही खत्म करेंगे धरना

Agra News - ताजगंज के रोशन नगर महल बाग खिन्नी रोड पर बने कचरा ट्रांसफर स्टेशन का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। महिलाओं ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उनका कहना है कि कचरा स्टेशन हटने पर ही धरना समाप्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 2 Sep 2024 06:56 PM
share Share
Follow Us on
यहां से कचरा ट्रांसफर स्टेशन हटने पर ही खत्म करेंगे धरना

ताजगंज नगर निगम ने वार्ड 97 के रोशन नगर महल बाग खिन्नी रोड पर कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाया है। आसपास के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। महिलाओं ने सोमवार को ट्रांसफर स्टेशन के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यहां से कचरा स्टेशन हटने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा। नगर निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन को लेकर क्षेत्रीय लोग कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को महिलाओं ने स्टेशन के पास ही टेंट लगाकर और फर्श बिछा कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि इतने प्रदर्शन के बाद भी अधिकारी आंख बंद करके बैठे हैं। यहां क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनने के बाद घर-घर बीमारी पनप रही है।

बदबू के मारे सांस लेना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं ने बताया कि पुलिस आकर उन्हें धमका कर चली जाती है। विरोध करने वालों के नाम लिखकर ले गई है पुलिस। उन्होंने कहा कि उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अब तो कूड़ा स्टेशन हटने पर ही धरना समाप्त किया जाएगा। महिलाओं के प्रदर्शन की वजह से अब वहां कचरे के वाहन भी नहीं आ पा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।