मधेपुरा: नगर के विकास के लिए जारी रहेगा संघर्ष- विनीता
मधेपुरा की राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को कई समस्याओं का मांग पत्र सौंपा। उन्होंने खुला नाला, गंदगी और जलजमाव की समस्याओं का जिक्र किया।...

मधेपुरा। राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को प्रमुख समस्याओं का एक मांग पत्र सौंपा। विनीता भारती ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर नाला का ढक्कन खुला हुआ है। इस कारण आएदिन लोग चोटिल हो रहे हैं। चोटिल होकर लोग हॉस्पिटल तक में भर्ती हो रहे हैं। बरसात के पूर्व ही नगर में हल्की बारिश से ही हर जलजमाव की समस्या खड़ी होने लगी है। दर्जनों जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे लोग बीमार हो रहे है। इसपर अधिकारी संज्ञान लेकर उक्त समस्याओं का शीघ्र स्थाई निदान करें।
अन्यथा आंदोलन को बाध्य होंगे। दिए गए आवेदन के जरिय मधेपुरा नगर परिषद् में करोड़ों का बना हुआ ऑडिटोरियम खंडहर बन चुका है इसपर भी ध्यान दिया जाय। जिला प्रशासन इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं जो काफी दुखद है। उन्होंने अधिकारी को मांग पत्र के माध्यम से नगर की समस्या से अवगत कराई है। अगर समस्या पर जल्द से जल्द करवाई नहीं होती है तो नगर वासियों को साथ लेकर जन आंदोलन को बाध्य हो जाऊंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में विकास के नाम पर केवल लूट हो रहा है। काम केवल दिखावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर की साफ सफाई भी एक महज खाना पूर्ति मात्र हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।