गृहक्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Agra News - गृहक्लेश के चलते सिकंदरा में तेजेंद्र सिंह (55) ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। पत्नी ने सुबह चाय के लिए आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।...

गृहक्लेश के चलते सिकंदरा में युवक ने पंखे पर फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। मृतक मंगलवार शाम को गृहक्लेश के चलते पत्नी के साथ केके नगर में किराए के मकान में रहने आया था। पुलिस ने बताया कि एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी तेजेंद्र सिंह (55 वर्ष) प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। वह मंगलवार शाम को पत्नी सुमन के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र के केके नगर में किराए के मकान रहने आए थे।
देर रात तक घर का सामान सेट किया। इसके बाद सो गए। पत्नी ने सुबह पति को चाय पीने के लिए आवाज लगाई। मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। गेट बंद था। पड़ोसियों की मदद से गेट को तोड़ गया। अंदर तेजेंद्र का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी की मदद से शव को नीचे उतारा। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।