Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsNew ADO Durga Prasad Pandey Welcomed by Sanitation Workers in Ambedkarnagar
अम्बेडकरनगर-नवागत एडीओ पंचायत का स्वागत किया
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में नवागत सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गा प्रसाद पांडेय का स्वागत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य के नेतृत्व में किया गया। एडीओ पंचायत ने कर्मचारियों का आभार जताया और...
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरThu, 22 May 2025 12:40 AM

अम्बेडकरनगर। कटेहरी विकास खंड के नवागत सहायक विकास अधिकारी पंचायत दुर्गा प्रसाद पांडेय का ग्राम सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत एडीओ पंचायत ने संघ के पदाधिकारियों का आभार जताया और कर्मचारियों के तैनाती वाले गांवों को पूर्णतया स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राम किशोर मौर्य, ब्लाक अध्यक्ष राम प्रीति, सोमनाथ कनौजिया, जितेन्द्र कुमार, मंगल कुमार, राजेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।