दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पटरी पर लौटा यातायात
Amroha News - गजरौला, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी तो पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। दरअसल कांवड़ यात्रा के चलते बीते तीन

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी तो पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। दरअसल कांवड़ यात्रा के चलते बीते तीन दिन से हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे चल रहा था। दिन में कई बार जाम के हालात बन रहे थे। जाम खुलवाने में पुलिस का भी पसीना छूट रहा था। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक वन-वे किया गया था। एक ओर की सड़क कांवड़ियों के लिए खाली की गई थी। ब्रजघाट के पास से ट्रैफिक वन-वे किया गया था। वहीं वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर हादसे भी हो रहे थे और दिन में कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी। ऐसे में वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जाम खुलवाने को पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ रही थी। वहीं गजरौला-हसनपुर व मंडी धनौरा मार्ग पर भी रूट डायवर्ट किया गया था। सभी वाहनों को रोक दिया गया था। ऐसे में वाहन सवार लोगों की परेशानी और बढ़ गई थी। बुधवार सुबह करीब दस बजे हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्जन हटा लिया गया। इसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप ने यातायात सुचारू होने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।