श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा
Ayodhya News - रानी बाजार के विकासखंड मसौधा की ग्राम पंचायत दसौली में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के मंदिरों का दर्शन करते हुए तमसा नदी से जल भरा गया और कथा स्थल पर...

रानी बाजार। विकासखंड मसौधा की ग्राम पंचायत दसौली में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए आज शुक्रवार को कलश यात्रा निकालकर क्षेत्र के कई मंदिरों का दर्शन करते हुए तमसा नदी से कलश में जल भरकर कथा स्थल पर रखा गया। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग से निकलते हुए हनुमान मंदिर वारहपत्थर तथा हनुमान मंदिर उरर्वारन का पुरवा तथा बेतौली उसरू रामबाग चौराहा होते हुए तमसा नदी पहुंची वहां से कलश में जल भर गया। जिसे लेकर कथा स्थल पर रखा गया इस कथा के मुख्य यजमान कमलेश मिश्रा एवं हरिशचंद्र मिश्रा तथा कथा व्यास पूज्य आलोकानन्द महाराज के साथ आचार्य नितिन मिश्रा, आचार्य कोमल मिश्रा आचार्य अनुज मिश्रा वह अभिनंदन शुक्ला पंडित लाल बहादुर मिश्रा, फौजी राम सुंदर मिश्रा, रामलोचन मिश्रा, विष्णु मिश्रा, राजेश मिश्रा, अरुण मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा ,संजय मिश्रा ,पंकज मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, रामकुमार मिश्र, आनंद मिश्रा, विनय मिश्रा, रवि मिश्रा, विकास मिश्रा, प्राजंल मिश्रा, अयांश मिश्रा, शौर्य कमला प्रसाद तिवारी, प्रिंस मिश्रा, सुधांशु पांडे आदि कलश यात्रा में शामिल रहे ।
---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।