अब दिल्ली के लिए हवाई यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
Ayodhya News - अयोध्या से दिल्ली के लिए अब सुबह आठ बजे स्पाइस जेट की उड़ान शुरू होगी। सांसद अवधेश प्रसाद के प्रयास से यह सुविधा उपलब्ध हुई है, जिससे यात्रियों का समय बचेगा। पहले सुबह 10 बजे से पूर्व कोई उड़ान नहीं...

अयोध्या। अब दिल्ली के लिए हवाई जहाज यात्रियों को समय के लिहाज से बड़ी राहत मिली है। फैजाबाद के समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के प्रयास से स्पाइस जेट की उड़ान अब सुबह आठ बजे महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। अभी तक दिल्ली के लिए सुबह 10 बजे से पूर्व कोई फ्लाइट नहीं थी। इसलिए रूटीन के हवाई जहाज यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता था, लेकिन अब यात्रियों के समय के मद्देनजर रविवार से नए शेडयूल के तहत सुबह आठ बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाई नई दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 9.15 बजे लैंड करेगी। सपा सांसद एवं विमानपत्तन सलाहकार समिति के चेयरमैन अवधेश प्रसाद शुक्रवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर रूटीन के यात्रियों की समस्या से अवगत कराते हुए अयोध्या से दिल्ली की फ्लाईट का समय सुबह आठ बजे करने की मांग की, हालांकि केन्द्रीय मंत्री ने जनहित में तत्काल समय परिवर्तित करने का आदेश जारी कर दिया। इसकी पुष्टि करते हुए एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार से स्पाइस जेट का विमान नए शेडयूल के तहत सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। सांसद ने बताया कि अभी तक सुबह 10 बजे से पूर्व कोई फ्लाइट दिलली के लिए नहीं जाती थी। समस्या को केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया गया जिसे संज्ञान में लेकर तत्काल आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि अब अयोध्या से दिल्ली के लिए कोई भी यात्री कार्यालय समय से दिल्ली पहुंच सकेगा। उन्होंने बताया कि शाम आठ बजे दिल्ली से अयोध्या के लिए के लिए विमान की मांग की है। इसके अलावा अयोध्या से वैष्णो देवी धाम और बालाजी धाम के लिए उड़ान की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। उम्मीद जताई कि शीघ्र ही मांग पूरी हो जाएगी। इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, अनूप सिंह, राहुल यादव पिंटू व अन्य ने स्वागत किया है और सांसद के प्रति आभार जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।