New Sub-Divisional Magistrate Rajiv Ratan Singh Takes Charge in Rudauli नवागत उपजिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsNew Sub-Divisional Magistrate Rajiv Ratan Singh Takes Charge in Rudauli

नवागत उपजिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार

Ayodhya News - रुदौली में नवागत उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। वे पहले सोहावल और मिल्कीपुर में तैनात रहे हैं। उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और जनता की समस्याओं को सुनने का आश्वासन दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 12 April 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
नवागत उपजिलाधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार

रौजागांव, संवाददाता। नवागत उपजिलाधिकारी रुदौली राजीव रतन सिंह ने शुक्रवार को रुदौली तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह इससे पहले जनपद के सोहावल तहसील में रह चुके हैं। उससे पहले मिल्कीपुर भी तैनाती रही। रुदौली में तैनात रहे प्रवीण यादव का स्थानांतरण जिले पर हो चुका है। राजीव रतन सिंह 2019 के पीसीएस अधिकारी जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। रुदौली तहसील का चार्ज संभालने के बाद एसडीएम ने तहसील परिसर का गहन निरीक्षण किया। नवागत एसडीएम राजीव रतन सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सरकार के मंशा अनुरूप कार्य किया जाएगा। आम जनमानस की समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाएगा। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी दफ्तर में मिल सकती है। काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सवाल के जवाब में बताया कि शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन कराना पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा। बहुत जल्द परिवर्तन नजर आने लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।