जुमे की नमाज के बाद सेना के पराक्रम पर बांटे रसगुल्ले
Bagpat News - - भारतीय सैनिकों के पराक्रम को किया सलामजुमे की नमाज के बाद सेना के पराक्रम पर बांटे रसगुल्लेजुमे की नमाज के बाद सेना के पराक्रम पर बांटे रसगुल्ले

पाकिस्तान पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक और दुश्मन देश की मिसाइलों को हवा में ही मार गिराए जाने से लोग गदगद है। शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज के दौरान सैनिकों की दीर्घायु की दुआ मांगी। इसके बाद रसगुल्ले बांटकर सेना के पराक्रम को सलाम किया। उनका कहना था कि आतंकियों का जड़ से खात्मा होना चाहिए। शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा हुई। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच जिलेभर में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान अकीदतमंदों ने खुदा से भारतीय सैनिकों की दीर्घायु की दुआ की। नमाज होने के बाद अकीदतमंदों ने रसगुल्ले बांटकर भारतीय सैनिकों के पराक्रम को सलाम किया।
उनका कहना था कि भारतीय सेना वीर जवानों की सेना है। हमारे वीर जवान दुश्मनों के छक्के छुड़ाना जानते है। 1971 और 1999 युद्ध के बाद पाकिस्तान ने फिर से भारत पर हमले की हिमाकत की है। पिछले दोनों युद्धों की तरह इस बार भी उसकी पराजय होगी। भारतीय सेना पाकिस्तान में पल रहे दहशतगर्दों का समूल विनाश करेगी। इस दौरान अकीदतमंदों ने भारत की जांबाज बेटी एवं ऑपरेशन सिंदू की लीडिंग ऑफिसर सोफिया कुरेशी को मुबारकबाद भी दी। कहा कि भारत की बेटियां अब घर-परिवार ही नहीं, बल्कि देश की सीमा की भी सुरक्षा कर रही है। अपने पराक्रम से दुश्मनों के दांत खट्टे कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।