Police File Case Against Two for Diesel and Furniture Theft in Ballia दो लोगों पर डीजल चोरी का आरोप, केस दर्ज, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsPolice File Case Against Two for Diesel and Furniture Theft in Ballia

दो लोगों पर डीजल चोरी का आरोप, केस दर्ज

Balia News - बलिया में भगवानपुर निवासी राम इकबाल राय की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने 19 सौ लीटर डीजल और फर्नीचर चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाThu, 24 April 2025 11:20 PM
share Share
Follow Us on
दो लोगों पर डीजल चोरी का आरोप, केस दर्ज

बलिया। देवरिया जनपद के भगवानपुर (करजहां) निवासी राम इकबाल राय की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। राम इकबाल ने पुलिस को बताया है कि ग्रीनफिल्ड-वे में मिट्टी भराई का काम मेरे फर्म के द्वारा कराया जा रहा है। मेरे फर्म में गोपालगंज (बिहार) जनपद के माझागढ़ थाना क्षेत्र डुमरिया गुथसिया निवासी पीयूष तिवारी उर्फ गोलू तथा सिवान (बिहार) जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मैनीचर निवासी रौनक सिंह काम करता था। कुछ अज्ञात लोगों के साथ दोनों स्टोर से 19 सौ लीटर डीजल तथा फर्नीचर आदि सामान चोरी कर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।