धोखाधड़ी कर खाते से निकाला पैसा
Basti News - बस्ती में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उर्मिला पत्नी ओमप्रकाश ने शिकायत दी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से बिना जानकारी के 9,900 रुपए निकाल लिए।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 4 Feb 2025 02:26 AM

बस्ती। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने के मामले में केस दर्ज किया है। सोनहा थानाक्षेत्र के धवाय की रहने वाली उर्मिला पत्नी ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से बिना उनकी जानकारी के नौ हजार 900 रुपया निकाल लिया। प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना विकास यादव ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।