दूल्हे के सामने दुल्हन को कमरे में ले गई सहेली, दरवाजा बंद करके की ऐसी हरकत टूट गई शादी
- यूपी के अलीगढ़ में एक रिंग सेरेमनी के दौरान दुल्हन की सहेली ने स्टेज पर बखेड़ा कर दिया। युवती ने दुल्हन को कमरे में बंद कर लिया। दुल्हन पर कई आरोप लगाए। परिजनों को पुलिस बुलानी पड़ी।

यूपी के अलीगढ़ के होटल में उस समय हंगामा हो गया जब एक लड़की सहेली की रिंग सेरेमनी में पहुंच गई। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। इसी बीच दुल्हन को उसकी सहेली दूल्हे के सामने से ले गई और एक कमरे में चली गई। सहेली ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। ये देखकर लड़के वाले दंग रह गए। करीब एक घंटे बाद दुल्हन और उसकी सहेली बाहर निकले। इसके बाद दुल्हन की सहेली ने जो बातें बताईं उसे सुनकर मानों लोगों के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। युवती ने दुल्हन से समलैंगिक रिश्ता होने की बात कही। जबकि दुल्हन ने इससे साफ इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर देररात पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थीं।
बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की परास्नातक युवती का रिश्ता क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके के युवक से तय हुआ है। रविवार को गांधीपार्क बस स्टैंड के पास एक होटल में रिंग सेरेमनी व गोद भराई की रस्म चल रही थी। लड़की-लड़का स्टेज पर थे, तभी सफेद शर्ट व पैंट पहने एक युवती आई। उसने दुल्हन बनने जा रही लड़की का हाथ पकड़ा और उसे खींचकर ले जाने लगी। इस पर दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों परिवारों के परिजन कुछ समझ नहीं पाए। विरोध के बीच युवती व लड़की एक कमरे में बंद हो गईं। परिजन दरवाजा खटखटाते रहे, मगर दोनों बाहर नहीं आईं। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एक घंटे बाद खुद कमरा खोलकर बाहर आई युवती ने कहा कि दुल्हन बनी लड़की से उसके चार साल से प्रेम संबंध हैं। वह साक्ष्य दिखाने लगी। इस पर लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गए और युवती से मारपीट करने लगे। दूसरी तरफ लड़की इस रिश्ते को नकार रही थी। उसने ये तक कहा कि वह युवती को जानती तक नहीं है। परिजनों ने लड़की को दूसरे कमरे में बंद कर दिया, तभी पुलिस पहुंच गई।
पूरा वाक्या देख लड़के पक्ष के लोगों ने रिश्ता करने से इन्कार कर दिया। लेकिन, देररात लड़की पक्ष के लोग वार्ता कर बात बनाने में जुटे थे। हंगामे के दौरान आयोजन रुक गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क एसपी सिंह ने बताया कि रिंग सेरेमनी के दौरान एक युवती ने लड़की से समलैंगिक रिश्ता होने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।