bride became mother next day wedding night groom lost his temper after seeing the child सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, जांच कर डॉक्टरों ने बताई सच्चाई तो दूल्हे ने खो दिया आपा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़bride became mother next day wedding night groom lost his temper after seeing the child

सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, जांच कर डॉक्टरों ने बताई सच्चाई तो दूल्हे ने खो दिया आपा

  • शादी-बारात और दूल्हा-दुल्हन के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन यूपी के प्रयागराज से जो इस बार मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है। यहां एक युवक शादी करके दुल्हन को घर ले आया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 3 March 2025 02:32 PM
share Share
Follow Us on
सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, जांच कर डॉक्टरों ने बताई सच्चाई तो दूल्हे ने खो दिया आपा

शादी-बारात और दूल्हा-दुल्हन के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन यूपी के प्रयागराज से जो इस बार मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है। यहां एक युवक शादी करके दुल्हन को घर ले आया। सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के पेट में अचानक से दर्द उठ गया। पहले तो दुल्हन ने दर्द को इग्नोर कर दिया, लेकिन जब दर्द बढ़ने लगा तो उसने इसकी जानकारी अपने ससुराल वालों को दी। ससुराल वाले दुल्हन को तुरंत अस्पताल ले कर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने चेकअप किया और प्रेग्नेंट होने की बात बताई। ये बात जानकर दूल्हे ने आपा खो दिया। कुछ देर में दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। दूल्हे और उसके परिवार वालों ने तुरंत लड़की के घर वालों को बुलाया और बच्चे समेत उसे वापस भेज दिया।

पूरा मामला करछना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार बीते 24 फरवरी को बारात गई थी। जहां धूमधाम के साथ विवाह की सारी रस्में पूरी हुई और सुबह दुल्हन की विदाई कर बाराती घर पहुंचे। दूसरे दिन 25 फरवरी को घर पर कई रिश्तेदार भी रुके थे। उसी रात अचानक नव विवाहिता के पेट में दर्द शुरू हो गया। घर के लोग कुछ घरेलू उपचार करने में लग गए लेकिन कोई फायदा न मिलने पर देर रात सीएचसी करछना लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:दूल्हे को अस्पताल से लाकर कराई गई शादी, प्रशासन ने घंटे भर में पूरी कराई रस्म

डॉक्टरों ने जांच की तो ससुराल पक्ष के लोगों को पता चला कि नव विवाहिता के पेट में नौ माह का बच्चा है। इसी वजह से दर्द बना था। थोड़ी देर में बच्चा भी पैदा हो जाएगा। यह बात सुन ससुराल पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर दूल्हा भी घटना के बाद आपा खो बैठा और तत्काल ससुराल में फोन कर वहां से लोगों को बुलाया और दूसरे दिन 26 फरवरी को नवजात शिशु के साथ नव विवाहिता को मायके भेज दिया गया। गांव सहित पास पड़ोस के लोगों में यह चर्चा का विषय आज भी बना हुआ है। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

ये भी पढ़ें:स्टेज पर थे दूल्हा-दुल्हन, सहेली ने कर दिया बखेड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस

पिछले साल मई में तय हुई थी शादी

शादी के अगले दिन दुल्हन के मां बनने को लेकर दूल्हा और दुल्हन दोनों के घर में बवाल मचा हुआ है। दुल्हन के घर वालों का कहना है कि बच्चा दूल्हे का ही है। उन्होंने बताया कि बेटी की मई 2024 में शादी तय हो गई थी, उसके बाद से ही दूल्हा और दुल्हन का मिलना-जुलना जारी था, लेकिन लड़का इस बात से मना कर रहा है। लड़के के पिता का कहना है कि वह बहू को नहीं अपनाएगा। इस बात को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं पाया है।