The groom was brought from the hospital and the marriage was solemnized administration completed the rituals दूल्हे को अस्पताल से लाकर कराई गई शादी, प्रशासन ने घंटे भर में पूरी कराई रस्म, विदा हुई दुल्हन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़The groom was brought from the hospital and the marriage was solemnized administration completed the rituals

दूल्हे को अस्पताल से लाकर कराई गई शादी, प्रशासन ने घंटे भर में पूरी कराई रस्म, विदा हुई दुल्हन

  • यूपी के आजमगढ़ में झुलसे दूल्हे को अस्पताल से लाकर शादी कराई गई। प्रशासन ने घंटे भर में शादी की रस्म पूरी कराई। शादी संपन्न होने के बा दुल्हन की विदाई कराई गई।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 March 2025 08:50 AM
share Share
Follow Us on
दूल्हे को अस्पताल से लाकर कराई गई शादी, प्रशासन ने घंटे भर में पूरी कराई रस्म, विदा हुई दुल्हन

यूपी के आजमगढ़ जिले में बरदह के भैंसकुर गांव में शनिवार की रात द्वारपूजा के लिए जाते समय करंट की चपेट में आकर झुलसे दूल्हे को देर रात अस्पताल से लाकर शादी कराई गई। प्रशासन ने घंटे भर में शादी की रस्म पूरी कराई। इसके बाद दुल्हन की विदाई कराई गई। मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवइत गांव निवासी सूरज सरोज पुत्र राजनाथ सरोज अपने ननिहाल कुशमुलिया गांव में रहता है। वह तीन भाइयों में बड़ा है।

शनिवार को सूरज की शादी थी। बारात बरदह थाना क्षेत्र भैंसकुर गांव निवासी लालचंद सरोज के घर गई थी। रात करीब नौ बजे द्वारपूजा के लिए दूल्हा सजावटी रथ पर सवार होकर बारातियों के साथ जा रहा था। मजदूर गोलू बेनवंशी और मंगरू बेनवंशी सिर पर रोड लाइट रखकर साथ में चल रहे थे। इस दौरान उनकी लाइट ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। झुलस कर दोनों की मौत हो गई। दूल्हा सूरज और रिश्तदेार संजय सरोज निवासी मुबारकपुर झुलस गए। दोनों ने रथ से कूदकर किसी तरह जान बचाई। उन्हें शनिवार की रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बाराती फरार हो गए। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। रात करीब एक बजे दूल्हे को अस्पताल ले आई। इसके बाद करीब एक घंटे में पुलिस की उपस्थिति में शादी की रश्म पूरी हुई। पुलिस की उपस्थिति में दुल्हन की विदाई हुई। रात में ही दूल्हा को मेंहनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। करंट लगने से उसका एक हाथ काम नहीं कर रहा है। रिश्तेदार संजय का मुबारकपुर में उपचार चल रहा है।

उधर, मेंहनगर कस्बा निवासी गोलू बेनवंशी और मंगरू बेनवंशी की मौत के बाद उनके घर कोहराम मचा है। गोलू बेनबंशी तीन भाइयों में बड़ा था। मंगरू बेनवंशी की दो साल की बेटी और चार माह का बेटा है। घटना के बाद से पत्नी पूजा रो-रो कर बेहाल है।

ये भी पढ़ें:स्टेज पर थे दूल्हा-दुल्हन, सहेली ने कर दिया बखेड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस