अग्निपीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने की हो व्यवस्था
Etah News - अखिल भारतीय किसान यूनियन ने कचहरी में गर्मियों में आग से जल रही फसल के लिए तुरंत मुआवजा दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अग्नि पीड़ित किसानों की सहायता करने की अपील की गई। किसानों की...

अखिल भारतीय किसान यूनियन ने कचहरी स्थित धरना स्थल में गर्मियों के दिनों में आग से जल रही फसल का तत्काल मुआवजा दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के अंत में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अग्नि पीड़ित किसानों को तत्काल फसल का मुआवजा दिलाने की व्यवस्था करने की मांग की गई। शुक्रवार को कलक्ट्रेट धरनास्थल पर हुए धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों की गेहूं की फसल पकी हुई खेतों में खड़ी है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अग्निकांड होने की वजह से प्रभावित किसान बर्बाद हो गए हैं। किसानों के सामने परिवार का जीवनयापन के लिए रूटीन का खर्च चला पाना भी संभव नहीं हो पा रहा है। देश में बढ़ती महंगाई, कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन लागात में निरन्तर हो रही वृद्धि से किसान की आर्थिक रूप से कमर टूटी हुई है।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी राजकुमार मोर्चा को सौंपा। राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार सिंह, ठाकुर अनिल सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह वर्मा, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मनदीप यादव, राजेन्द्र सिंह वर्मा, सत्यपाल जाटव, रामनिवास वर्मा, उमेश बाबू, दयानंद नेताजी, दीपक यादव, रामनरेश सिंह उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।