Honor Ceremony for Top Students at Gobra Vidyapuri Inter College शिक्षा-खेल-कला क्षेत्र में मन लगाकर प्रयास करने से मिलेगी सफलता : विधायक , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsHonor Ceremony for Top Students at Gobra Vidyapuri Inter College

शिक्षा-खेल-कला क्षेत्र में मन लगाकर प्रयास करने से मिलेगी सफलता : विधायक

Etah News - एटा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों का सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाMon, 19 May 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा-खेल-कला क्षेत्र में मन लगाकर प्रयास करने से मिलेगी सफलता : विधायक

गोबरा के विद्यापुरी इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित हुआ सम्मान समारोहएटा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों का सम्मान समारोह श्री विद्यापुरी इंटर कालेज गोबरा में आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने मेधावियों को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में विधायक ने कहा कि सभी शिक्षा, खेल, कला एवं अन्य जिस क्षेत्र में भी अग्रणी रहना चाहते हैं इसके लिए पूर्ण निष्ठा एवं मेहनत, लगन के साथ मन से प्रयास करना चाहिए। इसके बाद सफलता प्राप्त होगी।

समारोह में हाई स्कूल के मेधावी अवनीश, बागेश, यश कुमार, लक्ष्मण सिंह, इंटरमीडिएट में डोली, भारती, नीलम, ज्योति, पिंकी, प्रियंका को सम्मानित किया गया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत, अनूप कुमार द्विवेदी कोच उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम, ग्राम प्रधान यवेद्र कुमार गिरि, रामवीर सिंह डीलर ने सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक विद्यापुरी, प्रधानाचार्य विकास गोस्वामी ने अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।