Lightning Strikes House in Neem Village Roof Collapses and Tractors Buried आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत ढही, दो ट्रैक्टर मलबे में दबे, Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsLightning Strikes House in Neem Village Roof Collapses and Tractors Buried

आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत ढही, दो ट्रैक्टर मलबे में दबे

Etah News - शुक्रवार सुबह आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ग्राम नगला सती सराय नीम में मुकेश कुमार के मकान पर गिरी। इससे मकान की छत टूट गई और अंदर खड़े दो ट्रैक्टर मलबे में दब गए। घटना की सूचना प्रशासन को दी...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 2 May 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत ढही, दो ट्रैक्टर मलबे में दबे

शुक्रवार प्रात: आए आंधी और बारिश में आकाशीय बिजली ग्राम नगला सती सराय नीम में मकान की छत पर गिरी। बिजली गिरने से मकान की छत टूट गई। अंदर खड़े दो ट्रेक्टर मलबे में दब गये। प्रातः काल तेज आंधी और बरसात के दौरान आकाशीय बिजली मुकेश कुमार पुत्र रामफल सिंह के मकान पर गिरी। इसमें मकान के अंदर खड़े ट्रैक्टर व अन्य सामान छत के मलबे में दब गया। घटना की तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई। लेखपाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग पहुंच गये।

समाजवादी विधानसभा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने जिला प्रशासन से आपदा राहत को से सहयोग राशि दिलाए जाने को मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।