फर्रूखाबाद और एटा में उलझा रहा मृत्यु प्रमाण पत्र, डीएम ने दो दिन कराया जारी
Etah News - पति की सड़क हादसे में मौत के बाद ज्योति को मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी परेशानी हुई। कई बार दौड़ने के बाद, डीएम प्रेम रंजन सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और दो दिन के अंदर प्रमाण पत्र जारी...

पति की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए घूम रही महिला को एक दिन में प्रमाण पत्र जारी करा दिया गया। महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार फर्रूखाबाद का रहने वाला है। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उसने राहत की सांस ली है। वह कभी एटा तो कभी फर्रूखाबाद के लिए जा रही थी। जनपद फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी बिजेंद्र 28 नंबवर 2024 सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिवार के लोगों ने उन्हें अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद उनकी पत्नी ज्योति को जन्म प्रमाण पत्र की जरुरत पढ़ी। उन्होंने अपने जिले में ही मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। कई बार चक्कर लगाने के बाद यह पता चला कि यह प्रमाण पत्र अलीगंज से जारी होगा। अलीगंज से प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर दिया। लगातार यहां पर भी इधर उधर घुमाते रहे। एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद इस मामले की जानकारी डीएम प्रेम रंजन सिंह को दी गई। उन्होंने महिला से पूरी जानकारी करने के बाद बीडीओ अलीगंज के लिए निर्देश जारी किए गए दो दिन के अंदर प्रमाण पत्र दे दिया जाए। मंगलवार की दोपहर को ज्योति को मृत्यु प्रमाण निर्गत कर दिया गया। प्रमाण पत्र ना होने के कारण सभी काम रुक रहे थे। इससे पूरा परिवार परेशान था। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि आवेदन प्राप्त होने के बाद तत्काल जांच कर जारी कर दिया जाए। इस मामले में अब किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्योति के पति के मामले में भी तुंरत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है। प्रेम रंजन सिंह, डीएम एटा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।