माता-पिता के बाद अनाथ युवती ने भी फांसी लगाकर दे दी जान
Etah News - 19 वर्षीय आकांक्षा ने आत्महत्या कर ली, जिसके पीछे पारिवारिक विवाद का कारण बताया गया है। उसकी मां और पिता दोनों ने पहले आत्महत्या की थी। आकांक्षा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपने मामा को...

अनाथ युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मौत की खबर मिलने पर गांव के अलावा उसके ननिहाल पक्ष के लोग पहुंच गए। इसमें चाचा सहित अन्य लोगों पर हत्या के आरोप लगाए। युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें मामा से कहा कि कोई कानूनी कार्रवाई मत करना है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चमकरी निवासी आकांक्षा (19) की मां सुधा देवी और उसके पिता विष्णु पाठक के बीच विवाद रहता था। वर्ष 2006 में सुधा ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मां के निधन के बाद आकांक्षा को उसके ननिहाल पक्ष के लोग अपने साथ ले गए।
घर पर पिता परिवार के साथ रहने लगा। वर्ष 2019 में आकांक्षा के पिता विष्णु पाठक ने भी घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने मामा के घर ही रह रही थी। इस बीच उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली। हाईस्कूल के बाद उसके चाचा रवि पाठक न्यायालय की मदद से उसे अपने घर ले आया। वह हसी खुशी से रह रही थी। मंगलवार की रात को वह अपने कमरे में सो गई। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो आकांक्षा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। यह घटनाक्रम देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकांक्षा के ननिहाल पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर वह लोग भी पहुंच गए। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। इसके पीछे क्या कारण यह अभी स्पष्ट नहीं है। आकांक्षा की ओर से छोडे गए सुसाइड नोट में लिखा है कि मामा चाचा को परेशान मत करना। चचेरे भाई सार्थक के बारे में लिखा है उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी। मुझे तो मरना ही था। आज नहीं तो कभी में एक्सीडेंट में मर जाती।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।