By-Election for Chairman in Ikdil After Local Leader s Death इटावा में उपचुनाव के लिए शुक्रवार को होगा मतदान, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsBy-Election for Chairman in Ikdil After Local Leader s Death

इटावा में उपचुनाव के लिए शुक्रवार को होगा मतदान

Etawah-auraiya News - इकदिल नगर पंचायत की चेयरमैन फूलन देवी के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। शुक्रवार को 14 हजार मतदाता 8 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। 17 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। चार प्रत्याशी...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाThu, 1 May 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में उपचुनाव के लिए शुक्रवार को होगा मतदान

इकदिल में नगर पंचायत की चेयरमैन के निधन के बाद अब उपचुनाव कराया जा रहा है। शुक्रवार को यहां मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में चेयरमैन को चुनने के लिए 14 हजार मतदाता 8 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए 8 मतदान केंद्रों पर17 बूथ बनाए गए हैं। सुबह मतदान 7 बजे से शुरु होगा। नगर पंचायत इकदिल की चेयरमैन फूलन देवी का निधन हो जाने के कारण यह पद रिक्त हो गया है। अब नया नगर पंचायत चेयरमैन चुने जाने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह सात बजे 17 बूथों पर मतदान होगा।

शाम तक मतदान होने के बाद पांच मई को मतगणना कराई जाएगी। इस चुनावी मैदान में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा ने पिछली बार चुनाव लड़ी एडवोकेट प्रवीण कुमारी को प्रत्याशी बनाया है। यह पिछली बार दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं भाजपा ने नए चेहरे सरिता कठेरिया को प्रत्याशी बनाया है। उधर, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष फूलन देवी की बड़ी बहू साधना गोयल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी हैं। दूसरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनिता कुमारी चुनाव मैदान में है। चेयरमैन के उपचुनाव के लिए 17 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 6 बूथ ज्ञानचंद जैन वैध इंटर कॉलेज में बनाए गए हैं। छह बूथ कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय इकदिल, एक बूथ गांव कथगमा में, एक बूथ गांव खेड़ा महाराजपुर, एक बूथ गांव छोटी फूफई,, एक बूथ गांव बड़ी फूफई, एक बूथ इन्धौआ में बनाया गया है। इन सभी बूथों पर गुरुवार को ही पोलिंग पार्टी पहंच गई है। अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।